Dengue in children: what parents should knowबच्चों में डेंगू: माता-पिता के लिए ज़रूरी बातें
Dengue is spread by mosquito bites and often causes fever, body ache and weakness in children. Most children recover with careful home care and check-ups. A few become unwell quickly, so knowing the warning signs matters most. Here is what to watch for and what to do.डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है, और बच्चों में अक्सर बुखार, बदन दर्द और कमज़ोरी लाता है। ज़्यादातर बच्चे सावधानी से घर पर देखभाल और जाँच से ठीक हो जाते हैं। कुछ बच्चे अचानक बिगड़ सकते हैं, इसलिए चेतावनी संकेत जानना सबसे ज़रूरी है। यहाँ बताया गया है कि किन बातों पर नज़र रखें और क्या करें।
1What dengue isडेंगू क्या है
Dengue is a viral infection spread by the bite of an infected Aedes mosquito. It is not spread directly from one person to another by touch or by sharing food. Mosquitoes are most active in the day, and they breed in clean water that stands still in and around homes.डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित एडीज़ मच्छर के काटने से फैलता है। यह एक इंसान से दूसरे इंसान में छूने या खाना बाँटने से सीधे नहीं फैलता। ये मच्छर दिन में ज़्यादा सक्रिय रहते हैं, और घर के आसपास रुके हुए साफ़ पानी में पनपते हैं।
2How the illness usually movesबीमारी आम तौर पर कैसे आगे बढ़ती है
Dengue often happens in three stages. Knowing them helps you understand why the child may look better and then worse.डेंगू अक्सर तीन चरणों में आता है। इन्हें जानने से समझ आता है कि बच्चा कभी बेहतर और फिर बिगड़ता हुआ क्यों दिख सकता है।
- Fever stage: high fever, headache, pain behind the eyes, body ache and poor appetite. This is usually the first few days.बुखार का चरण: तेज़ बुखार, सिरदर्द, आँखों के पीछे दर्द, बदन दर्द और भूख कम लगना। यह आम तौर पर शुरू के कुछ दिन होते हैं।
- Critical stage: this often starts as the fever begins to come down. Fluid can leak from the blood vessels, so this is the time to watch closely.नाज़ुक चरण: यह अक्सर तब शुरू होता है जब बुखार उतरने लगता है। रक्त नलिकाओं से तरल रिस सकता है, इसलिए इस समय पर ध्यान से नज़र रखें।
- Recovery stage: the fluid returns to the blood, appetite improves, and the child slowly feels better.रिकवरी का चरण: तरल वापस खून में आता है, भूख सुधरती है, और बच्चा धीरे-धीरे बेहतर महसूस करता है।
3Warning signs: go to hospital at onceचेतावनी संकेत: तुरंत अस्पताल जाएँ
- Repeated vomiting, or unable to keep down even small sips of fluidबार-बार उल्टी, या थोड़ा तरल भी न रख पाना
- Severe or continuing belly pain, or a swollen, tender bellyतेज़ या लगातार पेट दर्द, या सूजा और छूने पर दर्द वाला पेट
- Bleeding from the gums or nose, blood in vomit, or black stoolsमसूड़ों या नाक से खून, उल्टी में खून, या काला मल
- Restlessness, unusual sleepiness, or hard to wakeबेचैनी, असामान्य नींद, या जगाना मुश्किल
- Cold, clammy hands and feet, or fast or difficult breathingठंडे और पसीने वाले हाथ-पैर, या तेज़ या मुश्किल साँस
- Very little or no urine for a long timeलंबे समय तक बहुत कम या बिल्कुल पेशाब न आना
If any of these appear, do not wait for the next appointment. Take your child to the nearest hospital emergency right away.इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो अगली अपॉइंटमेंट का इंतज़ार न करें। बच्चे को तुरंत नज़दीकी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाएँ।
4About plateletsप्लेटलेट्स के बारे में
During dengue, the platelet count often falls. Platelets help the blood clot. A low count matters, but it is only one part of the picture. Your doctor looks at the whole child: how much the child is drinking, how often they pass urine, the warning signs, and the blood test trend over time. Blood tests are repeated as the doctor advises.डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स की संख्या अक्सर गिरती है। प्लेटलेट्स खून को जमने में मदद करते हैं। कम संख्या मायने रखती है, लेकिन यह तस्वीर का सिर्फ़ एक हिस्सा है। डॉक्टर पूरे बच्चे को देखते हैं: बच्चा कितना पी रहा है, कितनी बार पेशाब कर रहा है, चेतावनी संकेत क्या हैं, और खून की जाँच का समय के साथ क्या रुझान है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खून की जाँच दोहराई जाती है।
- Papaya leaf juice and other home remedies are not proven to raise platelets. Do not use them in place of medical care.पपीते के पत्ते का रस या दूसरे घरेलू उपाय प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सिद्ध नहीं हैं। इन्हें चिकित्सा देखभाल की जगह न दें।
- Do not change the child's treatment because of a number from a report. Ask the doctor what it means.रिपोर्ट की किसी संख्या के आधार पर बच्चे का इलाज अपने आप न बदलें। डॉक्टर से पूछें कि उसका क्या मतलब है।
5Home care until the doctor reviewsडॉक्टर से मिलने तक घर पर देखभाल
- Fluids: give small, frequent sips of ORS, water, coconut water, clear soups, and diluted fruit juice. Encourage fluids even when the child does not feel like drinking.तरल: ORS, पानी, नारियल पानी, साफ़ सूप और पतला फलों का रस थोड़ी-थोड़ी देर पर दें। बच्चा पीना न चाहे तब भी तरल देते रहें।
- Fever: use paracetamol only as your doctor has prescribed, and do not give any medicine not advised by the doctor.बुखार: पैरासिटामॉल सिर्फ़ डॉक्टर के बताए अनुसार दें, और डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दूसरी दवा न दें।
- Avoid ibuprofen, aspirin and similar painkillers unless your doctor specifically says so, as they can increase bleeding risk in dengue.डेंगू में खून बहने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए डॉक्टर खास तौर पर न कहें तो आइबुप्रोफ़ेन, एस्पिरिन और ऐसी दर्द की दवाएँ न दें।
- Rest and comfortable clothing: keep the child calm and let them rest. Light cotton clothing helps.आराम और आरामदेह कपड़े: बच्चे को शांत रखें और आराम करने दें। हल्के सूती कपड़े मदद करते हैं।
- Keep a simple diary: write down fever times, fluids taken, number of urine passes, and any warning signs.एक सरल डायरी रखें: बुखार का समय, पिए गए तरल, पेशाब की संख्या और कोई भी चेतावनी संकेत लिखें।

6Preventing mosquito bites at homeघर पर मच्छर के काटने से बचाव
- Empty, scrub and dry containers that hold water, such as coolers, buckets, flower pots, tyres and water trays, at least once a week.कूलर, बाल्टी, गमले, टायर और पानी की ट्रे जैसे बर्तनों को हफ़्ते में कम से कम एक बार खाली करें, रगड़ें और सुखाएँ।
- Cover water tanks and storage containers properly.पानी की टंकी और भंडारण के बर्तनों को अच्छी तरह ढकें।
- Dress children in full-sleeved clothes, especially in the day.बच्चों को खासकर दिन में पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएँ।
- Use mosquito nets and screens where possible.जहाँ संभव हो, मच्छरदानी और जाली का इस्तेमाल करें।
- Use child-safe repellents only as the label says and as your doctor advises for your child's age.बच्चे की उम्र के अनुसार, सिर्फ़ लेबल पर लिखे तरीके से और डॉक्टर की सलाह पर ही बच्चों के लिए सुरक्षित रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।




7Common mythsआम मिथक
- Myth: Papaya leaf juice raises platelets. Fact: There is no proof that it does this.मिथक: पपीते के पत्ते का रस प्लेटलेट्स बढ़ाता है। सच: इसका कोई प्रमाण नहीं है।
- Myth: A child with a lower fever is out of danger. Fact: Complications can happen as the fever falls, so keep watching the warning signs.मिथक: बुखार कम हो गया तो बच्चा खतरे से बाहर है। सच: बुखार उतरते समय भी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए चेतावनी संकेत देखते रहें।
- Myth: Every child with dengue must be admitted. Fact: Many children can be monitored at home, but the doctor decides, based on the child's condition and tests.मिथक: डेंगू वाले हर बच्चे को भर्ती करना ज़रूरी है। सच: कई बच्चों की घर पर निगरानी हो सकती है, लेकिन यह फ़ैसला डॉक्टर बच्चे की हालत और जाँच के आधार पर करते हैं।
- Myth: Once you have had dengue, you cannot get it again. Fact: A person can get dengue again, and a later infection can sometimes be more serious.मिथक: एक बार डेंगू हो गया तो दोबारा नहीं होता। सच: किसी को दोबारा डेंगू हो सकता है, और बाद का संक्रमण कभी-कभी ज़्यादा गंभीर हो सकता है।
8Common questionsआम सवाल
Not directly. It spreads through mosquito bites. However, mosquitoes that bite your child can bite others in the home, so mosquito control protects the whole family.सीधे नहीं। यह मच्छर के काटने से फैलता है। लेकिन जो मच्छर आपके बच्चे को काटता है, वह घर के दूसरे लोगों को भी काट सकता है, इसलिए मच्छर नियंत्रण पूरे परिवार की रक्षा करता है।
Often yes. Your doctor will tell you when and how often, based on your child's condition.अक्सर हाँ। बच्चे की हालत के अनुसार डॉक्टर बताएँगे कि कब और कितनी बार जाँच करानी है।
Only when the doctor says it is safe, and the child has enough energy to join normal activities. Many children need a few more days of rest after the fever ends.तभी जब डॉक्टर कहें कि यह सुरक्षित है, और बच्चे में सामान्य गतिविधि के लिए पर्याप्त ताकत हो। बुखार उतरने के बाद कई बच्चों को कुछ और दिन आराम की ज़रूरत होती है।
Yes, tiredness can last for some time after the illness. If weakness is getting worse rather than better, or the child is not drinking well, speak to the doctor.हाँ, बीमारी के बाद थकान कुछ समय तक रह सकती है। अगर कमज़ोरी बढ़ रही हो, घट न रही हो, या बच्चा ठीक से न पी रहा हो, तो डॉक्टर से बात करें।
Tender coconut water and diluted fruit juice are fine as part of fluids, in small amounts. Ask the doctor if your child has any other health problem.नारियल पानी और पतला फलों का रस, थोड़ी मात्रा में, तरल के हिस्से के रूप में ठीक है। अगर बच्चे को कोई और स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से पूछें।
No. Do not give any medicine that the doctor has not advised. Many syrups contain painkillers or other drugs that need care in dengue.नहीं। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न दें। कई सिरप में दर्द की दवाएँ या दूसरी दवाएँ होती हैं, जिन्हें डेंगू में सावधानी से देखना ज़रूरी है।
9Why dengue can be serious for some childrenकुछ बच्चों में डेंगू गंभीर क्यों हो सकता है
Most children with dengue have a fever that settles within about a week, with tiredness that can last longer. In some children, the blood vessels leak fluid during the critical stage. This is why a child can seem to improve when the fever drops and then become unwell. Children who are very young, who have other illnesses, or who cannot drink well may need closer watching.ज़्यादातर बच्चों में डेंगू का बुखार लगभग एक हफ़्ते में उतर जाता है, लेकिन थकान उसके बाद भी ज़्यादा दिन रह सकती है। कुछ बच्चों में नाज़ुक चरण के दौरान रक्त नलिकाओं से तरल रिसता है। इसीलिए बुखार उतरने पर बच्चा बेहतर दिख सकता है और फिर अचानक बिगड़ सकता है। बहुत छोटे बच्चों, दूसरी बीमारियों वाले बच्चों, या जिन्हें ठीक से पानी पीने में दिक्कत हो, उन पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत होती है।
10Food and drinks during dengueडेंगू के दौरान खाना और पीना
- Drinks matter more than food. Offer fluids in small sips every 15 to 30 minutes while the child is awake.पीना खाने से ज़्यादा ज़रूरी है। बच्चा जागा हो तो हर थोड़ी देर पर थोड़ा-थोड़ा तरल दें।
- Soft, easy foods such as khichdi, dal water, curd, soft rice, boiled vegetables and bananas are usually well tolerated.खिचड़ी, दाल का पानी, दही, नरम चावल, उबली सब्ज़ियाँ और केला जैसी हल्की और नरम चीज़ें आम तौर पर आसानी से पच जाती हैं।
- Avoid oily, spicy and fried food while the child is unwell.बीमारी के दौरान तेल वाला, मसालेदार और तला हुआ खाना न दें।
- Do not force food. A child who is not eating much can still be drinking well, and that matters most.खाना ज़बरदस्ती न खिलाएँ। बच्चा कम खाए पर अगर ठीक से पी रहा है, तो यही सबसे ज़रूरी है।
- If the child is vomiting, offer small amounts often rather than large drinks at one time.अगर बच्चे को उल्टी हो रही है, तो एक बार में ज़्यादा पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा बार-बार दें।

11Rest, sleep and comfortआराम, नींद और सुकून
- Let the child rest in a cool, quiet room. Let them choose a light activity such as drawing or a story when they feel up to it.बच्चे को ठंडे और शांत कमरे में आराम करने दें। जब मन हो तो चित्र बनाना या कहानी सुनने जैसी हल्की गतिविधि करें।
- Do not let the child get out of bed alone when they feel weak or dizzy, especially if they are small.कमज़ोरी या चक्कर लगे तो बच्चे को अकेले बिस्तर से न उठने दें, खासकर छोटे बच्चों को।
- Keep the room airy, and use light cotton clothing and bedding.कमरे में हवा आने दें, और हल्के सूती कपड़े और चादर इस्तेमाल करें।
- Avoid putting the child in a very cold room or under heavy blankets when the fever is high, as this can make them uncomfortable.तेज़ बुखार में बच्चे को बहुत ठंडे कमरे में या मोटी रज़ाई के नीचे न रखें, इससे उसे परेशानी हो सकती है।
12What the hospital checks, and whyअस्पताल में क्या जाँच होती है, और क्यों
Your doctor may check blood tests, examine the child, and watch the fluid balance. Fluid balance means how much your child takes in and how much they pass out, including urine. Tests are repeated when needed, because the picture can change from day to day. Some children are kept under observation for a short time so that doctors can see the trend. This is not a sign that something has gone wrong. It is a way of making sure the child is safe.डॉक्टर खून की जाँच करा सकते हैं, बच्चे की जाँच करते हैं, और शरीर में तरल के संतुलन पर नज़र रखते हैं। तरल का संतुलन यानी बच्चा कितना अंदर ले रहा है और कितना बाहर निकाल रहा है, जिसमें पेशाब भी शामिल है। ज़रूरत पड़ने पर जाँच दोहराई जाती है, क्योंकि हालत रोज़ बदल सकती है। कुछ बच्चों को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाता है ताकि डॉक्टर रुझान देख सकें। यह इस बात का संकेत नहीं है कि कुछ गलत हो गया है। यह बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने का तरीका है।
13What to bring and tell the doctorडॉक्टर को क्या बताएँ और क्या साथ ले जाएँ
- A note of when the fever started and the temperature readings, with times.बुखार कब शुरू हुआ और तापमान कब-कब लिया गया, इसका समय के साथ नोट।
- The fluid and urine diary, and any vomiting or bleeding noticed.तरल और पेशाब की डायरी, और जो भी उल्टी या खून बहना देखा गया हो।
- All earlier blood reports and the list of medicines given so far, including any syrup or drops.पहले की सभी खून की रिपोर्ट, और अब तक दी गई दवाओं की सूची, जिसमें सिरप या बूँदें भी शामिल हैं।
- Any other illness the child has, and any known allergy to medicines.बच्चे को कोई और बीमारी हो, या दवाओं से कोई ज्ञात एलर्जी हो।

14Recovery at homeघर पर ठीक होने की प्रक्रिया
After the fever has gone, children can feel weak and tired for a while. Appetite often returns slowly. Keep up fluids and soft meals, and let the child rest. Return to school only when the doctor says it is safe and the child has energy for normal activity. Go back for the follow-up tests that the doctor has advised, even if the child looks well.बुखार उतरने के बाद भी बच्चे कुछ समय तक कमज़ोर और थके हुए लग सकते हैं। भूख धीरे-धीरे लौटती है। तरल और नरम खाना जारी रखें, और बच्चे को आराम करने दें। स्कूल तभी भेजें जब डॉक्टर कहें कि यह सुरक्षित है और बच्चे में सामान्य गतिविधि की ताकत है। डॉक्टर की बताई फ़ॉलो-अप जाँच ज़रूर कराएँ, भले ही बच्चा ठीक दिखे।
15When to meet the doctorडॉक्टर को कब दिखाएँ
Meet the doctor as soon as your child has a high fever, especially with body ache, vomiting, weakness or rash. In Delhi during the monsoon and post-monsoon season, a fever in a child should be checked early, not left at home for many days.बच्चे को तेज़ बुखार हो, खासकर बदन दर्द, उल्टी, कमज़ोरी या चकत्ते के साथ, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ। मानसून और उसके बाद के मौसम में दिल्ली में बच्चे के बुखार की जाँच जल्दी करानी चाहिए, उसे कई दिनों तक घर पर न छोड़ें।
