Continue from where you left off. Doses already given are not repeated.
जहाँ से छूटा है वहीं से आगे बढ़ें। जो खुराक लग चुकी है वह दोबारा नहीं लगती।
Being late is not a reason to skip vaccines. Late vaccines still protect your child.
देर हो जाना टीका छोड़ने का कारण नहीं है। देर से लगा टीका भी बच्चे की सुरक्षा करता है।
Do not double up doses to catch up. Some vaccines need a gap between doses, and the doctor sets the gap so that it is safe.
कैच-अप के लिए खुराक दोगुनी न करें। कुछ टीकों की खुराकों के बीच अंतर ज़रूरी होता है, और डॉक्टर सुरक्षित अंतर तय करते हैं।
Bring your child's vaccine card or booklet and the list of any medicines your child takes. The doctor will plan the catch-up from it.
बच्चे का टीका कार्ड या किताब, और जो दवाएँ बच्चा ले रहा है उनकी सूची साथ लाएँ। डॉक्टर उसी से छूटे टीकों का कार्ड बनाएँगे।
If your child has a fever or looks unwell, the doctor may postpone the vaccine to a later visit. This is for safety.
अगर बच्चे को बुख़ार है या वह ठीक नहीं लग रहा, तो डॉक्टर टीका अगली विज़िट पर टाल सकते हैं। यह सुरक्षा के लिए है।
Use the vaccine calculator on the website, or ask at the clinic. Bring the card and we will check together.
वेबसाइट पर टीका कैलकुलेटर देखें, या क्लिनिक में पूछें। कार्ड लेकर आएँ, हम साथ में देख लेंगे।
Please read: This is health education material. Catch-up plans depend on your child's age, the vaccines already given and the child's health. Your child's doctor decides the timing. This guide is not a substitute for a consultation.
कृपया पढ़ें: यह स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी है। छूटे टीकों की योजना बच्चे की उम्र, दिए गए टीकों और सेहत पर निर्भर करती है। बच्चे के डॉक्टर समय तय करते हैं। यह गाइड डॉक्टर से परामर्श का विकल्प नहीं है।