Children's healthबच्चों की सेहत

Leg pain in children: growing pains, or something else?बच्चों के पैरों में दर्द: बढ़ती उम्र का दर्द, या कुछ और?

Many children say their legs ache, often in the evening or at night. Most of the time this is harmless. But some leg pain needs a proper check. This guide explains how to tell the difference, what to do at home, and when to book a visit.कई बच्चे शाम या रात को पैरों में दर्द की शिकायत करते हैं। ज़्यादातर यह हानिरहित होता है। लेकिन कुछ पैर-दर्द की ठीक से जाँच ज़रूरी है। यह लेख बताता है कि फ़र्क कैसे पहचानें, घर पर क्या करें, और अपॉइंटमेंट कब लें।

← Parent tools and guides← पैरेंट टूल्स और गाइड

Seek medical attention soon if your child hasअगर बच्चे को यह हो तो जल्द डॉक्टर को दिखाएँ

Read the full guide below →पूरा मार्गदर्शन नीचे पढ़ें →

1What are growing pains?बढ़ती उम्र का दर्द (ग्रोइंग पेन्स) क्या है?

Growing pains are common aches in both legs of young children, usually between about 3 and 12 years. Despite the name, they are not caused by bone growth, and the exact cause is not known. Doctors call them a diagnosis of exclusion, which means other causes are checked first.बढ़ती उम्र का दर्द छोटे बच्चों के दोनों पैरों में होने वाला आम दर्द है, जो आम तौर पर लगभग 3 से 12 साल की उम्र में होता है। नाम के बावजूद इसका कारण हड्डी का बढ़ना नहीं है, और सटीक कारण पता नहीं है। डॉक्टर इसे 'बाक़ी कारणों को निकालकर' होने वाला निदान मानते हैं, यानी पहले दूसरे कारणों की जाँच की जाती है।

2The usual pattern of growing painsबढ़ती उम्र के दर्द का आम पैटर्न

Growing pains can come and go over months, and the intensity can vary from night to night.बढ़ती उम्र का दर्द महीनों तक आता-जाता रह सकता है, और हर रात उसकी तीव्रता अलग हो सकती है.

3Home care that helpsघर पर जो देखभाल मदद करती है

Growing pains do not need braces, splints or physiotherapy. They also do not usually cause joint problems later in life.बढ़ती उम्र के दर्द के लिए ब्रेस, स्प्लिंट या फ़िज़ियोथेरेपी की ज़रूरत नहीं होती। आम तौर पर इससे बड़े होने पर जोड़ों की समस्या भी नहीं होती।

4Other causes, by ageउम्र के हिसाब से दूसरे कारण

Leg pain in a young child, a school-age child and a teenager can have different causes. The age, the pattern and the other signs all help the doctor decide.छोटे बच्चे, स्कूल जाने वाले बच्चे और किशोर में पैर के दर्द के कारण अलग हो सकते हैं। उम्र, दर्द का पैटर्न और बाक़ी लक्षण मिलकर डॉक्टर को सही नतीजे पर पहुँचने में मदद करते हैं.

5Injuries and overuseचोट और ज़्यादा इस्तेमाल से दर्द

6Hip and knee problemsकूल्हे और घुटने की समस्याएँ

A hip or knee problem can cause pain that is felt in the thigh or even the shin. So a child with leg pain and a limp should always have the hip examined as well.कूल्हे या घुटने की समस्या से दर्द जाँघ या यहाँ तक कि टखने के ऊपर भी महसूस हो सकता है। इसलिए जिस बच्चे को पैर में दर्द और लंगड़ाहट हो, उसके कूल्हे की भी जाँच होनी चाहिए।

7Infection and rare serious causesसंक्रमण और दुर्लभ गंभीर कारण

A bone infection (osteomyelitis) or a joint infection (septic arthritis) is uncommon, but it needs urgent treatment. These usually come with fever, a child who will not use the leg, swelling, redness and warmth. The child may look unwell.हड्डी का संक्रमण (ऑस्टियोमायलाइटिस) या जोड़ का संक्रमण (सेप्टिक आर्थराइटिस) कम होता है, लेकिन इसका तुरंत इलाज ज़रूरी है। इसके साथ आम तौर पर बुखार, पैर का इस्तेमाल न करना, सूजन, लालिमा और गर्माहट होती है। बच्चा बीमार दिख सकता है।

Blood disorders and tumours are rare causes of bone pain in children. They are more likely when the pain is at rest or at night, and comes with fever, weight loss, night sweats, pallor or easy bruising. These need a doctor's assessment and blood tests.खून की बीमारियाँ और ट्यूमर बच्चों में हड्डी के दर्द के दुर्लभ कारण हैं। ये ज़्यादा संभव तब होते हैं जब दर्द आराम में या रात में हो, और बुखार, वज़न घटना, रात में पसीना, पीलापन या आसानी से नीले निशान पड़ने के साथ हो। इनके लिए डॉक्टर की जाँच और खून की जाँच ज़रूरी है.

8Vitamin D and nutritionविटामिन D और पोषण

Low vitamin D can cause aching bones, leg pain and weakness, and in young children it can affect bone development. Many children in our area get limited sunlight because of indoor schooling, screen time and air pollution. Diet matters too.विटामिन D की कमी से हड्डियों में दर्द, पैरों में दर्द और कमज़ोरी हो सकती है, और छोटे बच्चों में हड्डियों के विकास पर असर पड़ सकता है। हमारे इलाके में कई बच्चों को इनडोर स्कूल, स्क्रीन टाइम और प्रदूषण की वजह से कम धूप मिलती है। खानपान भी मायने रखता है।

9Sport, play and footwearखेल, खेलकूद और जूते

10When to see the doctorडॉक्टर को कब दिखाएँ

Some signs mean the leg needs to be checked soon, and some mean urgent care. If you see any of the following, do not wait for the pain to pass.कुछ संकेत बताते हैं कि पैर की जल्द जाँच ज़रूरी है, और कुछ में तुरंत इलाज चाहिए। नीचे दिए गए में से कोई भी संकेत दिखे, तो दर्द के अपने आप ठीक होने का इंतज़ार न करें.

If you are unsure, it is better to have the child checked early. Early advice helps.अगर आप पक्का नहीं हैं, तो बच्चे को जल्दी दिखाना बेहतर है। जल्दी सलाह से मदद मिलती है।

11Keeping a pain diaryदर्द की डायरी रखें

A simple diary helps the doctor a lot. Note these for two or three weeks before the visit:एक सरल डायरी डॉक्टर के लिए बहुत मददगार होती है। अपॉइंटमेंट से पहले दो-तीन हफ़्ते के लिए ये बातें लिखें:

12Common questionsआम सवाल

Can growing pains be prevented?क्या बढ़ती उम्र के दर्द को रोका जा सकता है?

The cause is not known, so there is no sure way. Good footwear, rest days, play and a balanced diet are sensible for all children.कारण पता नहीं है, इसलिए इसे रोकने का कोई पक्का तरीका नहीं है। अच्छे जूते, आराम के दिन, खेल और संतुलित खानपान सभी बच्चों के लिए अच्छे हैं।

Should my child stop playing sport?क्या बच्चे को खेल बंद कर देना चाहिए?

If pain comes on with activity, rest from that activity and get the leg checked. Light play that does not cause pain is usually fine.अगर गतिविधि से दर्द आए, तो उस गतिविधि से आराम करें और पैर की जाँच कराएँ। बिना दर्द वाला हल्का खेल आम तौर पर ठीक है।

Is massage safe for leg pain?क्या पैर के दर्द में मालिश सुरक्षित है?

Gentle massage is safe for growing pains. Do not massage over a swollen, hot or injured area, and do not massage hard.बढ़ती उम्र के दर्द में हल्की मालिश सुरक्षित है। सूजन, गर्माहट या चोट वाली जगह पर मालिश न करें, और ज़ोर से न दबाएँ।

Should I give pain medicine?क्या मुझे दर्द की दवा देनी चाहिए?

Only as your doctor advises, at the right dose for the child's age and weight. Do not give it repeatedly to hide a limp.केवल डॉक्टर की सलाह पर, बच्चे की उम्र और वज़न के हिसाब से सही खुराक में। लंगड़ाहट छिपाने के लिए बार-बार न दें।

Do growing pains cause problems when the child grows up?क्या बढ़ती उम्र के दर्द से बड़े होने पर समस्या होती है?

Usually not. Growing pains are harmless and settle as children grow, but any new or changing pain should still be checked.आम तौर पर नहीं। बढ़ती उम्र का दर्द हानिरहित है और बच्चे के बढ़ने के साथ ठीक हो जाता है, लेकिन कोई नया या बदलता दर्द हो तो जाँच ज़रूर कराएँ।

Book an appointmentअपॉइंटमेंट बुक करेंCall the clinicक्लिनिक को कॉल करें
Sources and medical noteस्रोत और चिकित्सीय नोट

This article is for health education only. It does not replace a medical consultation or examination. If you are worried about your child's leg pain, please see a doctor without delay. Written by Dr. Dinesh Mittal, MBBS, DCH, Child Specialist, Rohini.यह लेख केवल स्वास्थ्य शिक्षा के लिए है। यह डॉक्टर से परामर्श या जाँच का विकल्प नहीं है। अगर बच्चे के पैर के दर्द की चिंता है, तो बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएँ। लेखक: डॉ. दिनेश मित्तल, MBBS, DCH, शिशु रोग विशेषज्ञ, रोहिणी।